AMRITSAR के इस हिस्से में हुआ बदमाश तथा POLICE के बीच ENCOUNTER…….जानिए, क्या थी पूरी घटनाक्रम..?

ENCOUNTER-AT-ASR-19-9-25-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

आज (शुक्रवार) को पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। यह एनकाउंटर, आरोपी सुधांशु शर्मा उर्फ ब्राह्मण को पकड़ने के दौरान एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसे गोली लग गई। बताया जा रहा है कि देर रात हुई गोल्डन एवेन्यू में गैंगवार के उपरांत पुलिस की एक बहुत बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

..पढि़ए, क्या था पूरा मामला

इससे पहले बुधवार रात करीब 1 बजे बाइक सवार 5-6 हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में कार सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। कार चला रहे निमिश निवासी सुल्तानविंड रोड को 14 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठे हरप्रीत सिंह उर्फ गंजा को 3 गोलियां लगीं, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि हमलावर 3 बाइकों पर सवार थे। उन्होंने पहले हवाई फायर किया और फिर कार के टायर में गोली मारी। टायर फटने से कार खंभे से टकरा गई। इसके बाद हमलावरों ने घेरकर कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। कार के शीशे तक गोलियों से छलनी हो गए। पुलिस को घटनास्थल से कई गोलियों के खोल बरामद हुए।

सुधांशु शर्मा ने पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की


पुलिस ने वारदात के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रजत उर्फ बब्बर, निवासी न्यू नेहरू कॉलोनी, मजीठा रोड, उम्र 19 वर्ष, आदित्य कुमार, निवासी डीएस एस्टेट, थाना कम्बो, अमृतसर ग्रामीण, उम्र 19 वर्ष, सुधांशु शर्मा उर्फ ब्राह्मण, निवासी मजीठा रोड (घायल), उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुधांशु शर्मा के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें एक .30 बोर पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस, एक .32 बोर पिस्तौल और एक .45 बोर पिस्तौल समेत 7 जिंदा कारतूस शामिल हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes