AMRITSAR…..मजीठा थाना में किस बात को लेकर हुआ विवाद, आखिर, मजीठिया को क्यों लगाना पड़ा धरना, जानिए, इस पूरे विवाद के पीछे क्या पूरा कारण

sad-leader-bikram-majithiya-file-image

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर के मजीठा में एक अकाली कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के बाद थाने की बजाय एसएचओ के सरकारी क्वार्टर में रखने के आरोप को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और बाद में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

चेन स्नेचिंग मामले में हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार सुबह अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को एक चेन स्नेचिंग मामले में हिरासत में लिया था। अकाली दल का आरोप है कि उसे थाने लाने की बजाय एसएचओ नरेश कुमार के सरकारी क्वार्टर में एक कमरे में बंद रखा गया था और बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात था। मजीठिया ने दावा किया कि थाने में कार्यकर्ता का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद एसएचओ से फोन पर उनकी तीखी बहस हुई। बाद में वह समर्थकों के साथ सरकारी क्वार्टर पहुंचे और वहां से जोबनप्रीत सिंह को बाहर निकाला।

एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड

मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड में एक बेगुनाह युवक को फंसाने तथा उसका फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि जोबनप्रीत सिंह को एएसआई हत्याकांड में नहीं बल्कि नगर निकाय चुनाव के दिन हुई हाथापाई और चेन स्नेचिंग से जुड़े मामले में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया था। फर्जी एनकाउंटर के आरोप भी निराधार बताए गए हैं।###CANADA###USA###CRIME-NEWS###VIETNAM###CHINA###SWEDEN###IRELAND###

100% LikesVS
0% Dislikes