AMRITSAR–वायरल वीडियो.बेसुध हालत में दिखी लड़की..पुलिस ने बचाई जान

viral video, isolated red rubber stamp on a solid white background

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 


एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जांच-पड़ताल में सामने आया कि वीडियो पंजाब के जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु का हैं। उस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बेसुध हालत में दिखाई दे रही है। उसकी हालत इतनी खराब कि वह लड़खड़ा रही है। किसान नेता ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा और कहा कि अगर ऐसे ही लड़कियां नशा करती रहीं तो पंजाब का आने वाला भविष्य खतरनाक है।


उधर, पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक नहीं थी। वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक जान बचाई है! यह सामुदायिक कल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

100% LikesVS
0% Dislikes