AMRITSAR साईबर क्राईम टीम की वो नीति…..जिस वजह से स्कूल-अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कथित अपराधी तक पुलिस पहुंची, जानेंगे, पूछताछ में किन-किन बातों का हुआ खुलासा…?

CYBER-CRIMINAL-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

आखिरकार, जिला अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने दावा किया कि कई स्कूलों सहित देशभर में विभिन्न संस्थाओं को बम  से उड़ाने वाले ई-मेल भेजने वाले  नेटवर्क का तथाकथित एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से हुई। पकड़े कथित अपराधी की पहचान सौरव उर्फ माइकल के तौर पर हुई है। वह 12वीं पास है और ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता है। इस बात की पुष्टि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की।

…ऐसे पुलिस अपराधी तक पहुंची

उन्होंने बताया कि अपराधी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना अमृतसर में 4 अलग-अलग मामले दर्ज है। कथित अपराधी को पुलिस ने डिजिटल ट्रेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि कथित अपराधी के खिलाफ गुजरात पुलिस ने भी इसी तरह का मामला दर्ज है


जानेंगे, कैसे फर्जी अकाउंट की करता था खरीद-फरोखत

जांच में सामने आया कि आरोपी फेसबुक ग्रुपों के जरिए ई-मेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था। उसने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों से करीब 300 जी-मेल अकाउंट खरीदे थे। आरोपी ने इनमें से 219 जी-मेल अकाउंट व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में बैठे एक व्यक्ति को बेचे। इन अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से की गई।

पाकिस्तान की भी संलिप्तता आई सामने

जांच में सामने आया कि बाद में यही ई-मेल अकाउंट बांग्लादेश के व्यक्ति ने पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संवेदनशील संस्थानों को बम धमकी वाले ई-मेल भेजने और अन्य गैर कानूनी साइबर गतिविधियों में किया गया। 

जानेंगे, क्या कुछ हुआ बरामद

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन सीपीयू, पांच कंप्यूटर हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जी-मेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए गए हैं।###USA###CYBER-CRIMINAL-ARRESTED-BY-AMRITSAR-POLICE###UK###CANADA###NEWZEALAND###ITLAY###GERMANY###@

100% LikesVS
0% Dislikes