SNE NETWORK.AMRITSAR.
GOVT. MEDICAL COLLEGE AMRITSAR (GMC, AMRITSAR) के HOSTEL में जूनियर MBBS छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। JUNIOR छात्रों ने रैगिंग की आशंका को देखते हुए अपने परिजनों और कॉलेज प्रशासन को फोन कर सूचना दी। मामला हॉस्टल के ई-ब्लॉक का है। सूचना मिलते ही हॉस्टल सुपरीटेंडेंट और वॉर्डन मौके पर पहुंचे। कॉलेज प्रशासन के पहुंचने की जानकारी मिलते ही रैगिंग की कोशिश करने पहुंचे सीनियर छात्र हॉस्टल से निकल गए।
.जानेंगे, क्या है पूरा मामला…?
2025 बैच के 8 SENIOR छात्र 2026 बैच के जूनियर छात्रों की रैगिंग करने के लिए उनके कमरों के बाहर पहुंचे थे। SENIOR छात्रों ने कमरों के दरवाजे खटखटाकर जूनियरों को बाहर बुलाने की कोशिश की। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर 2025 बैच के 8 MBBS STUDENT’S की पहचान की गई। प्राथमिक जांच के बाद सभी 8 छात्रों को निलंबित कर दिया गया।
5 अक्तूबर को विशेष बैठक होगी
वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेपी अत्री ने बताया कि रैगिंग की कोशिश के मामले में 8 छात्रों को फिलहाल निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान निलंबन जारी रहेगा। मामले के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए 5 अक्तूबर को विशेष बैठक होगी। इसमें जांच के आधार पर छात्रों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।###USA###UK###GMC####AMRITSAR###PUNJAB###CMMANN###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###SINGAPORE###FRANCE###ITLAY

