BREAKING NEWS.अमृतसर ग्रामीण पुलिस की नालायकी…कैदी से हथकड़ी तोड़कर कार भागाने लगे….आगे जाकर हो गया ….वो, हादसा……?

ARRESTED-ACCUSED-BY-INTT.

पवन कुमार.अमृृतसर।  

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की एक बहुत नालायकी सामने आई। अदालत में पेश करने जा रही अपराधी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने से पहले ही कार हादसाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई भी किसी प्रकार से चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने दोबारा से उन्हें पकड़ लिया तथा वापस थाना झंडेर ले गई। ऐसे में पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिया। आरोप साबित होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

जानिए, क्या था पूरा मामला…समझिए, खास रिपोर्ट में….?

पंजाब के अमृतसर में पेशी पर लाए 3 आरोपियों ने गाड़ी में बैठे पुलिसवालों को जंजीरों से बांध दिया। हालांकि, घबराहट में उनकी गाड़ी बेकाबू होकर इनोवा से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को फिर से पकड़ लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिसकर्मियों पर भी लापरवाही के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जांच में सामने यह भी आया है कि जब कैदी गाड़ी लेकर भाग रहे थे तो अंदर बंधे पुलिसकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे गाड़ी चला रहे कैदी का बैलेंस बिगड़ गया और वह स्टेयरिंग को ढंग से नहीं संभाल सका। जिससे उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई। पुलिस की गाड़ी थोड़ी दूरी पर जाकर इनोवा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाली गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों कैदियों को फिर पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें थाना झंडेर वापस ले जाया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes