BRIBE-NEWS-AMRITSAR…..चंद पैसों के लिए दरोगा ने बेच दिया अपना ईमान…..रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा रंगेहाथ…अब बदनामी से छिपा रहा अपना मुंह

V.B-ARREST-POLICE-COP-WITH-BRIBE-AT-ASR-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

चंद पैसों के लिए एक खाकी वाले दरोगा ने अपना ईमान बेच दिया। बताया जा रहा था कि कथित अपराधी ने 30 हजार की रिश्वत की मांग थी। पता चला है कि दरोगा की पहचान एएसआई तलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वह अमृतसर के थाना ए डिवीजन में तैनात था। यह कार्रवाई अमृतसर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की। फिलहाल, मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की विजिलेंस के प्रवक्ता ने कर दी। 

…जानिए, क्या था पूरा मामला..?

दरअसल, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था। आरोप लगाया कि वह एक होटल की देखरेख करता है और पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज करके मोबाइल फोन और डीवीआर जब्त कर लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह फोन और डीवीआर वापस लेने के लिए उक्त एएसआई से मिला तो उसने इसके बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में 30 हजार रुपये में डील फाइनल हुई। आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 16 हजार रुपये नकद ले लिए और शेष 14,000 रुपये किस्तों में लेने के लिए सहमत हो गया।

..ऐसे बिछाया टीम ने जाल


विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और एएसआई तलविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes