CASO के तहत पुलिस थाना ‘MOHKAMPURA’ की बड़ी कार्रवाई—–15 अधिकारी-कर्मचारी उतरे ड्रग्स तथा चाइना डोर के खिलाफ…….ये एक्शन प्लान था थाना प्रभारी का…..इस बार छोड़ा चेतावनी देकर……अगली बार होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

CASO MOHKAMPURA 4

PAWAN KUMAR.अमृतसर।

CASO MOHKAMPURA 1

पंजाब पुलिस इन दिनों काफी एक्शन में दिखाई दे रही है। अब तो थाना छोड़कर मैदान में उतर कर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। ताजा मामला, पंजाब के अमृतसर के थाना मोहकम्मपुरा से जुड़ा है। टीम ने थाना प्रभारी सुमित सिंह के नेतृत्व में घेराव और तलाशी अभियान (CASO) के तहत अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर बहुत बड़ी कार्रवाई की। माना जा रहा है यह पंजाब पुलिस के अमृतसर थाना मोहकम्मपुरा की सबसे बड़ी कार्रवाई है। दिलचस्प पहलू यह रहा कि इस कार्रवाई में 15 अधिकारी-कर्मचारी एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरे। रसूलपुर क्षेत्र में कई ड्रग्स-चाइना डोर बेचने वालों के घर दबिश दी गई। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी या फिर हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं हुई। इतना पता चला है कि एक हुल्लड़बाजी करने वाले को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी गई। यह पुलिस का अपराध के साथ जुड़े लोगों को इस बात का संदेश देना था कि अगर आप अपराध के साथ जुड़े है तो सुधर जाए, अन्यथा कानून के तहत आपके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

रविवार का दिन, कंपकपाती ठंड, घना कोहरा की बिना परवाह किए, थाना मोहकम्मपुरा के थाना प्रभारी सुमित सिंह ने अपने थाना स्टाफ को एक लाइन में खड़ा कर दिया। सभी को कुछ नहीं मालूम था कि आज क्या होना है, उनके साथ। थानेदार साहब ने पूरे जोश के साथ बोलते हुए कहा कि आज समाज की बुराई के खिलाफ हम सब ने लड़ाई लड़नी है। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि थानेदार साहब कहना क्या चाहते है..फिर उन्होंने सभी को समझाया आज हम (CASO) के तहत अपने क्षेत्र के अधीन रसूलपुर में दबिश देने लगे है। योजना इस प्रकार की होगी कि किसी को यह न लगे कि पुलिस क्या करने वाली है। जिन-जिन के घर दबिश देनी है, पुलिस ने एक सूची पहले से ही उन अपराधियों की तैयार कर ली थी। पुलिस ने अपराधियों के घर दस्तक देकर दरवाजा खटखटाया। किसी को कोई परेशान नहीं किया गया। घर का चप्पा-चप्पा छान लिया गया। फिलहाल, पुलिस के हाथ कुछ लगा तो नहीं है, लेकिन, अपराधियों तक यह संदेश तो जरुर पहुंचा दिया गया है अगर भविष्य में किसी प्रकार का अपराध करते पकड़े गए तो समझ लीजिए आपकी खैर बिल्कुल नहीं होगी। केस ऐसा बनेगा कि सारी उम्र जेल की सलाखों के पीछे रहेंगे। 

यह थी नीति, कुछ ऐसे दिया अंजाम

कई दिनों से थाना प्रभारी सुमित सिंह को कुछ लोग शिकायत कर रहे थे कि साहब उनके क्षेत्र में ड्रग्स तथा गट्टू जैसी समाज विरोधी तंत्र काफी सक्रिय हो चुका है। बेचने वालों को आपके विभाग के कुछ लोग मदद करते है। हमारे बच्चों तथा खुद का बाहर निकलना इतना आसान नहीं है। वे लोग हमारी बेटियों, बच्चियों को तंग करते है। हम लोग आपसे अनुरोध करते है कि इस सामाजिक बुराई को खत्म कर दीजिए। हम लोग खुद आपको इस काम में सहयोग देंगे। पता चला है कि थानेदार साहब ने रात को ही अपने दिमाग में बैठा लिया था कि रविवार की सुबह वे तथा उनकी टीम (CASO) के तहत बड़ी कार्रवाई करेगी। पता चला है कि पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता काफी खुश है। अब वह कुछ राहत भी महसूस कर रहे है। इतना ही नहीं, थानेदार साहब ने जनता के बीच अपना संपर्क नंबर भी पहुंचा दिया है, उन्हें साफ तौर पर कह दिया गया है कि अगर आपको कभी पुलिस की आवश्यकता पड़े तो घबराना बिल्कुल नहीं है। हम आपके साथ सदैव खड़े है। 

यह वो समय था ..जब टीम ने दबिश

बताया जा रहा है कि टीम (CASO) के तहत समय दोपहर 2 बजे का निर्धारित किया था। टीम एक साथ 2 बजे थाना से रवाना हो गई। टीम ने रसूलपुर क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन, इस बात का भी खास ध्यान रखा गया कि आम जनता को उनकी दबिश से किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न हों। इसके लिए वाहनों को बाहरी क्षेत्र के खुले मैदान में लगा दिया। थानेदार साहब खुद पैदल चले तथा टीम का हौसला बढ़ाने के लिए उनके कदम के साथ कदम मिलाया। जब किसी घर में दबिश दी तो दरवाजे को नोक किया गया तथा बड़े प्यार से उन्हें बोला गया कि पुलिस टीम ने आपके घर दस्तक दी है इसलिए आप उनका सहयोग दीजिए। घर के सभी सदस्यों के बीच टीम ने तलाशी ली। इतना ही नहीं घरों के ऊपरी छत पर जाकर देखा गया कि कोई बच्चा चाइना डोर से पतंग तो नहीं उड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल, उनके ध्यान में कोई इस प्रकार का मामला सामने नहीं आया। 

अब ड्रोन की ली जा सकती है मदद

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आज की दबिश में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लेकिन, पुलिस को पूरा शक है कि इस क्षेत्र में ड्रग्स तथा चाइना डोर बेचने वालों का ग्रुप काफी सक्रिय है। पुलिस के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत लगे है। लेकिन, उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के लिए पुलिस अब ड्रोन की मदद ले सकती है। अगर ऐसा संभव हो जाता है तो मान कर चलिए अमृतसर के सबसे बड़े अपराधी इस क्षेत्र से ही पुलिस के हाथ लग जाएगे। क्योंकि, चिट्टा बेचने में अमृतसर का यह सबसे बदनाम एरिया में गिना जाता है। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र से कुछ तस्करों के संबंध सरहद पार के तस्करों के साथ भी है। इनमें से कई तस्कर भारत के कई हिस्सों में ड्रग्स बेचने का काम करते है। कई बार उन्हें पकड़ कर जेल भेजा गया, लेकिन, जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से इस धंधे में सक्रिय हो जाते है। 

पुलिस आयुक्त ने की तारीफ

थाना प्रभारी की आज की कार्रवाई से जिला पुलिस आयुक्त काफी खुश है। उन्होंने थाना प्रभारी सुमित सिंह तथा उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से आगे बढ़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपने विशेष संदेश में कहा कि टीम का बढ़िया तालमेल, अथक प्रयास ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगा। रास्ते में कई बाधाएं आएगी , लेकिन, घबराना मत, सिर्फ, ईमानदारी तथा आपसी तालमेल को निरंतर जारी रखना है। इससे आप में काम करने की ऊर्जा चार गुनी हो जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes