वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़।
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के गबन और बेअदबी मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व आंतरिक ऑडिटर और सुखबीर बादल के करीबी सतिंदर सिंह कोहली को अरेस्ट कर लिया है। यह मामला 2020 से चर्चा में है, जब अकाल तख्त द्वारा गठित जांच समिति ने उनकी लापरवाही पकड़ी थी। हाल ही में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने भी SGPC पर सवाल उठाए थे।
एसएस कोहली एंड एसोसिएट्स फर्म को 2009 में SGPC ने आंतरिक ऑडिट, खातों के कंप्यूटरीकरण और नियंत्रण प्रणाली के लिए 3.5 लाख रुपए मासिक भुगतान किया जा रहा था। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कोहली को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में कोहली को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इस संवेदनशील मामले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। आने वाले समय में इस केस से जुड़े सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

