वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से एक आग से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मोनी पार्क में स्थित एक कबाड़ की दुकान पर आग लग गई है। आग इतनी भयंकर बताई जा रही है कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के पसीने छूट चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दुकानों में लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका हैं। परिवार काफी सदमे में चला गया हैं। उनके मुताबिक, जीवन भर की पूंजी चंद मिनट में जल कर खाक हो गई। आग के असल कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए। पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारी वहां पर पहुंच चुके हैं। केस की गहनता से जांच की जा रही हैं।

पास में है रिहायशी क्षेत्र
बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी है। उसके संचालक का नाम विजय कुमार हैं। काफी लंबे समय से दुकान चला रहे हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं। फिलहाल, पूर्ण जांच के बिना असल कारण की पुष्टि नहीं की जा सकती हैं। पता चला है कि पास में रिहायशी क्षेत्र हैं। गनीमत रहा कि वहां पर आग नहीं जा सकी। दरअसल, समय रहते दमकल विभाग ने अपना पूरी जिम्मेदारी से शुरु कर दिया।


