INSIDE-STORY….अमृतसर के किस क्षेत्र में लगी भीषण आग, कितने की हुई मौत…कौन-कौन झुलसा, कितनी दुकानें खाक हुई, प्रशासन के देरी से पहुंचने के क्यों लगे आरोप, समझें, हमारी विस्तृत रिपोर्ट में……?

FIRE-ASR-1-AT-RAM-BAGH

पवन कुमार.अमृतसर।

स्थानीय राम-बाग समीप गिरजाघर के बगल में स्थित लकड़ियों की दुकान में गुरुवार की देर सायं करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच में बिजली की तारों की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पता चला है कि इसमें एक बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गई। शव को बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो पाई। कितने झुलसे तथा कितनी दुकानें आग में खाक हुई। इस बारे सूत्रों के हवाले से आर्थिक तौर पर करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा हैं।  फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। आरोप लग रहे है कि प्रशासन की टीम घटनास्थल  पर देरी से पहुंची। 

एकदम ही आग लग गई

गुरुवार का देर सायं राम-बाग के पास स्थित लकड़ी मार्केट में आम दिनों के तरह काम चल रहा था। एकदम ही आग लग गई। ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ऐसे में कोई कुछ समझ पाता कि आग की लपटें दूर-दूर तक पहुंच गई। भीतर कुछ लोग आग में फंस गए। उन्हें दुकानदार आम राहगीरों ने बचाया। बताया जा रहा है कि आग की घटना के बारे प्रशासन को सूचित किया गया। लेकिन घंटा उपरांत बचाव कार्य आरंभ हुआ। तब भीतर से एक बुजुर्ग का पूरी तरह से झुलसा शव बाहर निकाला गया। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई। 

जानेंगे, रिपोर्ट में कितना हुआ नुकसान

बताया जा रहा है कि चपेट में लगभग 1 दर्जन के करीब दुकान आ गई। सभी दुकानदार लकड़ी से संबंधित वस्तुओं का काम लंबे समय से करते हैं। सूत्रों से पता चला है कि इन लकड़ियों को केमिकल लगा होता हैं, जिस वजह से आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। एक अनुमान के मुताबिक, सभी दुकान आग में खाक हो चुकी है। करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई हैं। 

इतने समय लगा राहत में…..?

एक प्रशासनिक अधिकारी ने देरी से पहुंचने के आरोप को बिल्कुल बेबुनियाद बताया हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें साढ़े छह बजे सूचना मिली तो तत्काल दमकल विभाग की गाड़ियों सहित पुलिस प्रशासन तथा सिविल प्रशासन की अलग-अलग टीम घटनास्थल पर आधा घंटे के भीतर पहुंच गई। आग को बुझाने में लगभग 1-2 घंटे का समय लगा है। नुकसान कितना हुआ, फिलहाल कहना मुश्किल होगा। आग लगने के असल कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

FIRE-ASR-3
FIRE-ASR-2

रूट परिवर्तित किया 

इस घटना के उपरांत प्रशासन ने घटनास्थल का रूट परिवर्तित कर दिया। चारों तरफ उक्त रास्ता कुछ समय के लिए बंद कर दिया। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने अहम रोल निभाया। ट्रैफिक में किसी वाहन चालक को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्ते का चयन किया गया। थोड़े समय के लिए  दिक्कत परेशानी ट्रैफिक अवश्य आई, लेकिन कुछ समय उपरांत सब कुछ साधारण हो गया। 

विशेषज्ञों की राय

इस समय गर्मी काफी पड़ रही है। दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लू पड़ती है। ऐसे में आग लगने के पीछे गर्मी का कारण भी माना जाता है। पहली नजर में देखा जाए तो इस मामले में यह सामने आ रहा है कि आग बिजली तारों की शार्ट सर्किट भी माना जा सकता है। फिर भी अगर नियमित समय पर ध्यान रखा जाता है तो शायद इतने बड़े हादसे को टाला भी जा सकता है। भविष्य में प्रशासन को भी इन घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में ही तैयार रहना होगा। ###USA###UK### FIRE-NEWS-AMRITSAR###UKRAINE###CANADA###FRANCE###GERMANY###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes