वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमांत क्षेत्र से पाकिस्तानी 3 किलोग्राम से ऊपर हेरोइन बरामद की। यह खेप अमृतसर के दाओके गांव से हासिल हुई। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 15 करोड़ से ऊपर की कीमत हैं। प्राथमिक जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) का हाथ सामने आ रहा हैं। हर पहलू पर जांच आरंभ हो चुकी हैं। किसी की गिरफ्तारी या फिर हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं हुई। इस बारे अधिक जानकारी सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ प्रवक्ता ने दी।
शनिवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव दाओके में गश्त कर रही थी। उस पार से ड्रोन इधर घुसा। फायरिंग हुई तो वापस चला गया। गश्त के दौरान उन्हें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच-पड़ताल की तो एक पैकेट पीले रंग का नजर आया। अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। भीतर हीरोइन छिपा रखी थी। भार किया तो 3 किलोग्राम से ऊपर पाई गई।
बताया जा रहा है कि हेरोइन संबंधित थाना को सौंप दी गई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच-पड़ताल जारी हैं।