LIVE-UPDATE….चौथे दिन जाकर हुआ DM का अंतिम संस्कार….10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि…इधर, 5 दिन के लिए पूर्व मंत्री भुल्लर पुलिस न्यायिक हिरासत भेजा 

EX-MINISTER-LAL-JIT-BHULLAR-FILE-IMAGE

SNE NEWS TEAM.AMRITSAR/CHANDIGARH.

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (लाल घेरे में)  अमृतसर कोर्ट से बाहर आते और अरदास के दौरान गगनदीप रंधावा की पत्नी और बच्चे। - Dainik Bhaskar

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (लाल घेरे में) अमृतसर कोर्ट से बाहर आते और अरदास के दौरान गगनदीप रंधावा की पत्नी और बच्चे।

अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार (24 मार्च) को चौथे दिन अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई। पत्नी उनके चेहरे की ओर एकटक देखती रही, जबकि मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं।

इससे पहले अस्पताल में रंधावा का करीब साढ़े 4 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। उधर, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पेशी के दौरन उनके समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं।

इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो में 9 बार बदलाव कर चुकी है।

अंतिम विदाई के PHOTOS…

गगनदीप रंधावा को 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य भी साथ रहे।

गगनदीप रंधावा को 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य भी साथ रहे। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी को श्मशान घाट ले जाते हुए।

गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी को श्मशान घाट ले जाते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

परिजन और रिश्तेदार रंधावा के अंतिम दर्शन करते हुए।

परिजन और रिश्तेदार रंधावा के अंतिम दर्शन करते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

डेडबॉडी घर पहुंची तो रंधावा को देस्त रोने लगे।

डेडबॉडी घर पहुंची तो रंधावा को देस्त रोने लगे। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

घर लाई गई गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी।

घर लाई गई गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

DM गगनदीप सिंह रंधावा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

DM गगनदीप सिंह रंधावा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं…

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM भगवंत मान ने कहा- मंत्री का रिजाइन हो गया, उसे को पकड़ लिया गया, चीफ सेक्रेटरी लेवल की कमेटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी कानून के मुताबिक होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा- हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है।
  • CM ने आगे कहा- अगर में बराबर के एग्जाम्पल दूं तो हरियाणा का एडीजीपी (वाई पूरन कुमार) चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई है? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी प्रेस के सामने, एक आदमी पुल के नीचे बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर और भरतिंदर चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच कराई और किसने इस्तीफा दिया था? महल कलां किरनजीत कौर से जुड़ा बड़ा कांड हुआ था। आजतक उसकी याद मनाई जाती है। उसके दोषियों को कब सजा मिलेगी? वे लोग कौन थे और किसने किया था?
  • राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उन्होंने भी नाम लिया था, उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया और कब जांच हुई? CM मान ने कहा- हम यह कहते हैं कि जान की कोई कीमत नहीं है। हमने कोई एहसान नहीं किया। यह हमारा फर्ज बनता है। यह सभी को फॉलो करना चाहिए। एक बात से मुझे बहुत खुशी हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए।
100% LikesVS
0% Dislikes