पवन कुमार.अमृतसर।

कहते है अगर किसी का कोई सहारा या फिर दिल चाहने वाली चीज खो जाए तो उस समय उसका दिल एकदम चकनाचूर हो जाता है। खासकर, किसी मासूम बच्चे के साथ यह मामला जुड़ा हो तो शायद ही उसकी भावना को समझाने वाला कोई दिलदार ही होगा। ऐसा ही मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के गांव घोनेवाल का हैं। यहां पर पिछले दिनों राहुल गांधी उस गांव का जब दौरा करने के लिए पहुंचे तो एक मासूम बच्चा रो रहा था। उसे राहुल ने गोद में उठा कर पूछा तो उसने कहा कि उसका दर्द है साइकिल टूट जाने का। राहुल की टीम ने आज (बुधवार) घोनेवाल गांव पहुंच कर उस बच्चे को नई साइकिल गिफ्ट करके आई। राहुल गांधी के साथ वीडियो कॉल भी हुई। बच्चे तथा परिवार ने राहुल गांधी का हाथ जोड़ कर धन्यवाद किया। राहुल ने कहा कि वेलकम बेटा , कोई बात नहीं है।

…जानिए, क्या था पूरा मामला
अमृतसर के गांव घोनेवाल में पिछले दिनों राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस बीच उन्हें एक घर दिखाई दिया। वह घर के भीतर गए तो एक मासूम खूब रोने लग पड़ा। गांधी ने उसे गोद में उठा लिया। उससे पूछा, क्या हुआ बेटा.. तब मासूम के परिवार ने बताया कि इसकी साइकिल बाढ़ के दौरान टूट गई। साइकिल को परिवार ने गांधी को दिखाया, तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, बच्चे रोना मत, नई साइकिल मिल जाएंगी। जिसके तुरंत उपरांत बच्चा चुप कर गया। परिवार ने बताया कि उनकी एक मोटरसाइकिल भी बाढ़ में तबाह हो चुकी है। परिवार के दर्द को राहुल ने दिल से समझा।

आज राहुल की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंच गई तथा बच्चे को नया साइकिल थमाया। बच्चे की खुशी सातवें आसमान पर थी। जैसे कि उसे दुनिया हर खुशी मिल गई हूं। परिवार सहित बच्चे ने गांधी के साथ वीडियो काल की तथा हाथ जोड़ कर शुक्रिया किया। गांधी ने भी आगे से उन्हें वेलकम बोला।

