PATHANKOT-BREAKING…ये सड़क हादसा मौत का लेकर आया पैगाम…जानेंगे, अब तक कितनों की हुई मौत, कितने है घायल..?

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.PATHANKOT.

घायलों को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

घायलों को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मचारी। (IMAGE)

पठानकोट में 2 वॉल्वो बसों में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, 5 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने घायलों को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा जालंधर-जम्मू नेशनल हाइवे पर माधोपुर के पास डिफैंस रोड पर NH-44 ढाबे के सामने हुआ। हादसे में घायल अधिकतर लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इसके अलावा, बंगाल का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। सुजानपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक कंडक्टर की पहचान बलवंत सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है।

घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मचारी।

घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मचारी। (IMAGE)

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि 2 प्राइवेट बसें जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रही थी। जालंधर-जम्मू नेशनल हाइवे पर माधोपुर के पास डिफैंस रोड पर NH-44 ढाबे के सामने दोनों टी-पॉइंट पर दोनों बसों की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि एक बस सीधी जा रही थी, जबकि दूसरी बस ने जल्दी में निकालने के चक्कर आगे जा रही बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों को काफी नुकसान हुआ और एक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में छत्तीसगढ़ निवासी गुरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, जुझार सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद खनित और जम्मू गांधी नगर जम्मू निवासी अर्जुन सिंह शामिल हैं।

पठानकोट में 2 बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत।

पठानकोट में 2 बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत। (IMAGE)

पठानकोट में 2 बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत।

पठानकोट में 2 बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

बस में सवार यात्री दिल्ली निवासी अमन ने बताया कि जम्मू से बस दिल्ली की ओर जा रही थी। रात करीब 2 बजे सभी यात्री सो रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ। अमन ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि हर तरफ चीखो-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को चोट आई थी। किसी राहगीर ने पुलिस को फोन किया। जिसके तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ही यात्रियों को दूसरी बसों में रवाना किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes