वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

अभी-अभी पंजाब के अमृतसर में सड़क दुर्घटना से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में 3 दोस्तों की मौके पर मृत्यु हो गई हैं। यह हादसा गांव माहल के पुलिस के पास का बताया जा रहा है। हादसे की वजह पुल के रेलिंग से टकराई बताया जा रहा हैं। शव को कब्जे में लेकर सरकारी शवगृह में रखवा दिया गया। मृतक कस्बा-लोपोके के अधीन अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। एक अन्य की अस्पताल में चिंताजनक हालत बताई जा रही है। उसे शहर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

दुर्घटना से जुड़ी अपडेट की पूरी डिटेल ….इस रिपोर्ट में समझिए…?
लोपोके चौगांवा गांव के रहने वाले 4 युवक अपनी वरना कार में सवार किसी काम से अमृतसर जा रहे थे। बाईपास रोड के माहल पुल पर आते ही उनकी गाड़ी पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मौके पर तीन युवकों ने दम तोड़ दिया।हादसे के दौरान कार पूर्ण तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अगले टायर भी बाहर निकल गए। इंजन के परखच्चे उड़ कर दूर तक गिरे। आगे की दोनों साइड के दरवाजे गाड़ी की बॉडी के साथ उखड़ कर अलग हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे के दोनों एयरबैग खुलने के बाद भी युवकों की जान नहीं बच सकी। मरने वालों की पहचान लोपोके गांव के जोबन, बोपाराए बाज कला के अवतार और चक-मिश्री के बिल्ला को तौर पर हुई। परिवार में मातम का माहौल हैं।

