‘SGPC’ ने लिया बड़ा फैसला…..हेड ग्रंथी को हटाया पद से और कर दिया ‘सेवामुक्त’

Harjinder Singh Dhami wins SGPC Presidential elections

SNE NETWORK.AMRITSAR.

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार व श्री हरमंदिर साहिब के मौजूदा हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है। उन्हें पद से हटाते हुए नौकरी से सेवामुक्त किया गया है। उम्मीद के अऩुसार एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के खिलाफ वीरवार को कड़ा एक्शन लेते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह की हेड ग्रंथी पद से छुट्टी कर दी गई है। प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रबंध को बेवजह बदनाम करने और सेवा नियमों का उल्लंघन कर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया में गलत बयान देने के नतीजन उन्हें सेवामुक्त किया गया है। यह फैसला वीरवार को एसजीपीसी कार्यकारिणी के प्रधान धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes