SNE NETWORK.MAJITHA/AMRITSAR.
कस्बा मजीठा में रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले पंजाब पुलिस के एक एसआई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम जोगा सिंह ओर एसआई के पद पर तैनात था। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सुहैल मीर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और इलाके में जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है।
मौके पर ही दम तोड़ दिया
जानकारी के अनुसार एएसआई जोगा सिंह सुबह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसएसपी का कहना कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।###USA###UK###ASI-MURDER-NEWS###CANADA###@

