प्रिया कोछड़.अमृतसर।
छात्राएं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां हर किसी का मन मोह रही थी। तस्वीर है विश्व-विख्यात शिक्षण संस्थान सैक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की। पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषय पर स्कूल की सभी कक्षाओं के छात्रों ने अपने हुनर का परिचय देते हुए अलग-अलग प्रकार की कलाकृतियां प्रस्तुत की। इन्हें देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा था। खास बात रही कि इसके लिए स्कूल के टीचर्स का विशेष योगदान रहा। बढ़िया प्रस्तुति के आधार पर छात्राओं को सर्वोच्च अंक हासिल होंगे। इस बात की पुष्टि, स्कूल की एक वरिष्ठ टीचर ने की।
सैकरट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान हैं। यहां पर पढ़ने वाला छात्र भविष्य में उच्च स्थान पर जाता हैं। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के हुनर को तराशने के लिए समय-समय पर अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस बार स्कूल में पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषय पर छात्रों से कलाकृतियां तैयार करने के लिए बोला गया। छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिखाते हुए पानी , पौधे , पेड़, पर्यावरण बचाव विषय पर अलग-अलग तरीके से कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। अभिभावकों से लेकर हर कोई इन तस्वीरों को देखकर आकर्षित हो रहा था।
एक वरिष्ठ टीचर ने विस्तृत जानकारी देते बताया कि प्रतिवर्ष इस माह यह प्रतियोगिता होती हैं। सभी छात्राएं इसका हिस्सा होती हैं। विशेष कलाकृतियां के हिसाब से नंबर हासिल होते हैं। चूंकि, प्रत्येक छात्र इस विषय पर अपने हुनर का परिचय देते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं के भविष्य के लिए नए मील के पत्थर का काम करती हैं।