UK BASED हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़….बड़ी साजिश को अंजाम देने का मिला था ‘ORDER’, जानिए, कितनी मात्रा में बरामद हुए WEAPON’S..?

SPECIAL-CELL-ASR-RURAL-16.11.25

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

अमृतसर स्पेशल सेल के हाथ बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। पता चला है कि यूके आधारित एक तस्कर के 5 गर्गों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी हथियारों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। इनका आंका विदेश में रहता है। प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि उसके द्वारा जारी किए निर्देश के आधार पर पकड़े गए सभी कथित अपराधी वारदात को अंजाम देते थे। कितने मामले दर्ज है, कितनी देर से अपराध की दुनिया से जुड़े हैं। अभी इस बारे कोई पुष्टि नहीं की गई। इन सब की पहचान को फिलहाल गोपनीय रखा गया हैं। उनके आगे पीछे के लिंक को खंगाला जा रहा है। इस बात की पुष्टि, एक शीर्ष अधिकारी ने की। 

जानिए, किस प्रकार के बरामद हुए हथियार

बताया जा रहा है कि कथित अपराधियों से काफी आधुनिक तरीके से हथियार बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कुछ हथियार विदेश निर्मित हैं। इन हथियारों से आगे क्या वारदात को अंजाम दिया जाना था, इस बारे टीम पूरी गंभीरता से पता लगा रही हैं। जांच में यूके से लेकर पाकिस्तान के साथ संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। इस बात की पुष्टि, विभाग से जुड़े एक सूत्र ने की। 2 पिस्तौल 9 MM + 7 जिंदा राउंड बरामद, एक डबल बैरल राइफल 12 + 10 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes