वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
पंजाब के अमृतसर में स्थित एक क्षेत्र से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शराब के ठेके पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दी। गोली कांग्रेस के पूर्व सांसद के भतीजे को लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। थाना जंडियाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी। कुछ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी कैमरा से गोली चलाने वाले चेहरों की पहचान की जा रही हैं। गोली चलने के पीछे असल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।
..जानिए, क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ठेके के कर्मचारी रात में दिनभर का हिसाब-किताब कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक बीयर बार का मालिक अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके तुरंत बाद बीयर बार मालिक ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें मौके पर दहशत फैल गई। घायल जसनूर सिंह कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह डिंपा का भतीजा बताया जा रहा हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

