SNE NETWORK.AMRITSAR.
सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ बुड्ढा दल ने धार्मिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और धार्मिक दंड के रूप में डंडों से मार भी लगाई गई। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
धार्मिक मर्यादा के अनुसार दंड
वीडियो में जत्थेदार मान सिंह का कहना है कि जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद पहले भी उन्हें धार्मिक सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से चले गए थे। अब दोबारा उन्हें पेश होने पर धार्मिक मर्यादा के अनुसार दंड दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बुड्ढा दल की ओर से जसदीप सिंह को अब तक किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई है, जबकि कुछ समय पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें माफी मिल चुकी है।###USA###UK###CANADA###BREAKING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

