VIRAL-VIDEO-AMRITSAR….10 सेकेंड में चेन स्नैचिंग……… कुछ घंटों की मेहनत से पुलिस ने दबोचे 2 स्नैचर सहित सुनार, पहले भी दर्ज है कई मामले..?

jawahar-nagar-snatching-image-2

पवन कुमार.अमृतसर।

पुलिस ने महिला से चेन स्नेचिंग करने वालों को कुछ घंटों में ट्रेस कर दबोच लिया। वारदात को अंजाम बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 स्नैचर ने दिया। करीब 2 मिनट का वीडियो पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया। मामला, जवाहर नगर, गली नंबर-1, बटाला रोड क्षेत्र से जुड़ा है। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह दोनों ही सुल्तानविंड क्षेत्र के रहने वाले है। इनके साथ-साथ अमरीक सिंह नामक सुनार को भी पकड़ा गया। सभी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। इस बात की पुष्टि, एसीपी उत्तरी आईपीएस रिषभ भोला ने एक प्रेस वार्ता में की। 

जानिए, क्या है वायरल वीडियो में…..?

बीती रात जवाहर नगर की रहने वाली महिला लवीना शर्मा एक्टिवा सवार होकर किसी अन्य के साथ बाजार में कुछ खरीदारी के लिए जाते है। रास्ते में एक गली के पास एक मोटरसाइकिल सवार 2 झपटमार में से एक महिला की चेन खींच लेता है। महिला उतर कर उसे पकड़ने का प्रयास करती है, तभी वे मोटरसाइकिल फरार हो जाते है। सारा वाक्यात पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो जाता है। वारदात को अंजाम 10 सेकेंड में दिया जाता है। सीसीटीवी वीडियो का समय करीब 2 मिनट का बताया जा रहा है।  

jawahar-nagar-snatching-image-1

कैसे पुलिस ने पकड़ा कथित अपराधियों को…समझिए, इस रिपोर्ट में….?

महिला द्वारा थाना सदर में पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई जाती है। उसके बाद पुलिस हरकत में आ जाती है। पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेती है। फिर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे 2 चेहरों की पहचान करती है। उन्हें पता चलता है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी गुरविंदर सिंह तथा लवप्रीत सिंह है। पुलिस ने उन्हें अलग-अलग जगह रेड कर गिरफ्तार कर लिया। लूट का सामान बरामद हुआ है, इस बारे अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

..कौन है सुनार अमरीक सिंह..?

बताया जा रहा है कि कथित अपराधी लूट की चेन को हमेशा ही आगे सुनार अमरीक सिंह को बेच देते थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुनार उन्हें कम कीमत देता था, आगे उसे वह महंगे दाम पर बेच देता था। इस बार पुलिस ने इस केस में अमरीक सुनार को भी इस केस में शामिल किया है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक कितना चोरी का सोना खरीदा तथा बेचा गया हैं। उसके बारे भी जांच पड़ताल पूरी बारीकी से की जा रही हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की। 

100% LikesVS
0% Dislikes