VIRAL-VIDEO/AMRITSAR..घूसखोर निकला दरोगा, चंद पैसों के लिए बेच दिया अपना ईमान, रिश्वत लेते कैद हुआ कैमरे में..?

BRIBE-BY-POLICEMEN-1

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक रिश्वतखोर खाकीधारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीडियो लगभग 1 मिनट का बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह वीडियो अमृतसर के थाना मकबूलपुरा से जुड़ा हुआ है। दरोगा जी किसी व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए वीडियो में कैद हो गए। उक्त वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया। फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने किसी प्रकार से अधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने पर सरकार तथा पुलिस प्रशासन पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।  

BRIBE-POLICEMEN-2
100% LikesVS
0% Dislikes