VIRUL VIDEO..हद ही हो गई है गुंडागर्दी की..तस्वीर है अमृतसर के अजनाला इलाके की …शर्म की बात, किसी की नहीं हो पाई कोई गिरफ्तारी

GUNDAGARDI-AJNALA-SNE-1

वरिष्ठ पत्रकार.अजनाला /अमृतसर।  

एक युवक को बुरी तरह से पीटने का मामला सोशल मीडिया में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला, पंजाब के अमृतसर की तहसील अजनाला से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक कार सवार युवक को लगभग 1 दर्जन के करीब बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा है। उनके हाथ लाठी, डंडे होना पाया गया। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी तक किसी प्रकार से अधिकारिक बयान जारी नहीं किया। घायल युवक का नाम रोबिन दीप सिंह है। 

INJURED ROBIN DEEP SINGH AJNALA-SNE-2

जानिए, क्या था पूरा मामला  

दरअसल, पीड़ित रोबिन दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान 2 गाड़ियों में सवार 6-7 युवकों ने उसे घेर लिया। एक गाड़ी ने आगे से और दूसरी ने पीछे से रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडों और दरांती से हमला कर दिया।  वायर वीडियो में पीड़ित रोबिन दीप हमलावरों के समक्ष से हाथ जोड़ कर कहते हुए साफ दिखाई दे रहा है कि पुराना झगड़ा खत्म हो चुका है। इसके लिए समझौता भी हो चुका है। लेकिन, इस बावजूद हमलावरों ने उसकी भी बात नहीं सुनी तथा निरंतर उसे मारते पीटते रहें। 


उधर, स्थानीय पुलिस को पीड़ित ने बताया है कि वह 4 हमलावरों के नाम जनता है, शेष के बारे कोई जानकारी नहीं है। घायल का इलाज श्री गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes