WEATHER-REPORT…कड़ाके की ठंड…न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, अमृतसर में दृश्यता शून्य

FOG-1

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर .चंडीगढ़। 


पंजाब में अधिक ठंड होने की वजह से न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया। फरीदकोट 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 30 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर रही। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


शनिवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, लुधियाना 9.6 डिग्री, पटियाला 8.3 डिग्री, फरीदकोट 7.1 डिग्री, बठिंडा 7.2 डिग्री और गुरदासपुर 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, अमृतसर 11.1 डिग्री और लुधियाना 16.1 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय शीतलहर से तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।


घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रविवार को श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द की गईं, जबकि कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

100% LikesVS
0% Dislikes