लोगों की मुस्कान ने टीम का बढ़ाया हौसला…जज्बे और अत्याधुनिक तकनीक से होगा विस्तार
SNE NETWORK.AMRITSAR.

पिछले 3 महीनों में 1.2 करोड़ रुपये मूल्य के 600 लापता मोबाइल फोन का पता लगाकर, फिर उनके असल मालिकों को ढूंढ कर उन्हें सौंपना खैर कोई इतना आसान कार्य नहीं हैं। फिर भी इसे संभव कर दिखाया है, पंजाब के जिला अमृतसर की ग्रामीण पुलिस की केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर टीम (CEIR) ने। वैसे, इस अभियान को नाम गुम हुआ अब गुम नहीं रहना दिया गया। शुक्रवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस के दबुर्जी कार्यालय में रखी प्रेस वार्ता दौरान एसएसपी आईपीएस सोहेल कासिम मीर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

..जानिए, कैसे आरंभ हुई अनूठी पहल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगभग तीन महीने पहले एक अनूठा अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम “अमृतसर ग्रामीण पुलिस का कहना – गुम हुआ, अब गुम नहीं रहना” रखा गया है।
…कुछ, इस प्रकार से टीम का चयन हुआ
इस अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक (जांच) और नोडल अधिकारी (सीईआईआर) आदित्य वारियर के नेतृत्व में केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर टीम (CEIR) नामक एक टीम का गठन किया गया। पिछले दो महीनों में, इस टीम ने अथक प्रयास से पंजाब और देश के अन्य राज्यों से 300 गुमशुदा मोबाइल (जिनमें 13 महंगे आईफोन शामिल हैं) बरामद किए हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपये है।
रिकवरी का आंकड़ा 1 करोड़ पार पहुंचा
आज एक विशेष संगोष्ठी आयोजित करके, अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया। इसके साथ ही, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पिछले तीन महीनों में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के कुल 600 गुमशुदा मोबाइल फोनों का पता लगाकर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस का यह प्रयास इसी तरह जारी रहेगा और पुलिस हमेशा लोगों के चेहरों पर मुस्कान वापस लाने का प्रयास करेगी।
जानेंगे, बहादुर टीम का परिचय
(CEIR) टीम में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, जसकरण सिंह , भुवन शर्मा और कांस्टेबल मनदीप सिंह दिन-रात अथक परिश्रम, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ये टीम इस समय पूरे पंजाब में अपने काम की वजह से काफी चर्चा में चल रही हैं। विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इनके अच्छे कार्यों की वजह से सम्मानित कर सकता है। इसमें सिर्फ घोषणा होना शेष हैं।
आम-जनता से अपील
टीम ने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि यदि भविष्य में किसी का मोबाइल खो जाए, तो वे कभी घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत अपने नजदीकी सांझ केंद्र या पुलिस स्टेशन में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा, अमृतसर ग्रामीण पुलिस के जिला पुलिस कार्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 15 में स्थापित सीईआईआर हेल्प डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।
ईमेल: cœ[email protected], हेल्पलाइन नंबर: 94170-84169 और साथ ही जिन लोगों ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस उनके मोबाइल फोन भी बरामद कर उन्हें सौंप देगी।

