अनिल भंडारी.अमृतसर।
जिला महानगर की पुलिस में दो पदों पर जांबाज अधिकारियों ने अपना पदभार संभाला। इनमें पुलिस-उपायुक्त (ऑपरेशन) के पद पर जितेंद्र सिंह मंड, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त (जांच-पड़ताल) के पद पर सुखनिंदर सिंह ने अपना चार्ज संभाला।

उल्लेखनीय है कि नव-नियुक्त पुलिस-उपायुक्त (ऑपरेशन) जितेंद्र मंड 5वीं बटालियन , बठिंडा में कमांडेंट , 4 आईआरबी , पठानकोट में कमांडेंट, गुरदासपुर में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रहने के साथ कई पद पर कार्य कर चुकें है, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त (जांच-पड़ताल) सुखनिंदर सिंह , इससे पूर्व बटाला में डीएसपी रह चुके है।
चार्ज संभालते ही उक्त पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया की कि वह जनता की सेवा पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ करेगे। जनता को इंसाफ दिलाना न्याय प्रक्रिया को सरल बनाना, उनकी तरफ से प्राथमिकता रहेगी।