अमरीक सिंह वल्ला.अमृतसर।
एयर होस्टेस और एविएशन ट्रेनिंग संस्था, फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग ने अपने अमृतसर एयर होस्टेस ट्रेनिंग सेंटर के सफल दो वर्ष पूरे होने की घोषणा की है। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित अतिथि और उद्योग जगत के दिग्गज उपस्थित रहे, जिनमें चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष, अमृतसर साउथ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर शामिल थे। बॉलीवुड अभिनेता एवं सेलिब्रिटी अरविंदर भट्टी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
फ्रैंकफिन के संस्थापक एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, केएस कोहली ने बताया कि अमृतसर सेंटर के छात्रों को विभिन्न एयरलाइनों और 5-स्टार होटलों में सफल नियुक्ति के लिए सम्मानित किया गया। जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान, फ्रैंकफिन ने देशभर में 4,000 से अधिक इंटरव्यू ड्राइव आयोजित की, जिसके माध्यम से लगभग 10,000 छात्रों को एविएशन, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और कस्टमर सर्विस क्षेत्रों में नियुक्ति मिलीं।

