वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.धर्मशाला।

धर्मशाला के बीच बाजार में युवक को गोली मारने वाले 5 कथित अपराधियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाश अमृतसर के ही रहने वाले है। इन्होंने घिनौना कांड कोतवाली बाजार में 19-20 सितंबर की रात को किया था। कांगड़ा पुलिस ने दावा किया उनकी टीम ने इस केस को 32 घंटे के भीतर सुलझा लिया।

जानिए, पुलिस ने क्या अब तक कार्रवाई की..?
मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह है, जिसने वारदात के समय पिस्तौल से फायर किया था। पुलिस ने रविवार शाम को सभी आरोपियों का जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में मेडिकल कराया। सोमवार को इन्हें धर्मशाला की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

..जानिए, क्या था पूरा मामला..?
घटना आधी रात को हुई, जब कार सवार कुछ युवकों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक पर पिस्तौल से गोली चला दी गई। गनीमत रही कि गोली एक युवक के गले को छूकर निकल गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

..इस तकनीक से पुलिस पहुंची कथित अपराधियों तक…?
पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में जसप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह और नीरज शामिल हैं। सभी आरोपी पंजाब के बटाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

