वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
यहां से एक ताजा खबर सामने आई। कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। कुख्यात बदमाश जम्मू के सांबा जिले के रहने वाले हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति की हत्या कर अमृतसर आ गए थे। बताया जा रहा है कि गोली बारी एक होटल में हुई। अरुण चौधरी उर्फ अब्बू और तलुल चौधरी उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की।
पिछले दिनों जम्मू के सांबा जिला में एक व्यक्ति की 2 बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। उक्त बदमाश फरार हो गए थे। मोबाईल लोकेशन से कथित बदमाशों का पता चला कि वे दोनों अमृतसर के एक होटल में छिपे हैं। पुलिस ने पंजाब पुलिस अमृतसर से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में दबिश दी। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी।
गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। कथित बदमाशों को दबोच लिया गया। कर्मचारी को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया। हालत में कुछ सुधार हैं।
बताया जा रहा है कि कथित बदमाशों ने वारदात को अंजाम 25 दिसंबर को दिया था। तब से फरार चल रहे थे।