एसएनई नेटवर्क.बरनाला।
यहां पर 2 बेटों ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पता चला है कि मृतक के दोनों बेटे नशे की आदी थे। पिता हमेशा अपने बेटों को नशा करने से रोकता था, जिससे नाराज होकर दोनों बेटों ने गंडासे व कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों बेटों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इनमें एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव झलूर में घरेलू लड़ाई का मामले संबंधी उन्हें जानकारी मिली कि एक झगड़ा बाप और 2 बेटों के बीच हुआ हैं। सिविल अस्पताल पुलिस टीम पहुंची। तीनों घायल थे। उन्हें सरकारी अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। वहां पता चला कि दोनों बेटों ने 65 वर्षीय पिता राम सिंह की हत्या कर दी।
पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे
उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था। दोनों आरोपी अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के मुताबिक वह अपने पिता के घर आई थी। इसी बीच बेटों ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी-गंडासे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।