SNE NETWORK.BARNALA.

पंजाब के बरनाला जिले में रफ्तार के कहर ने दो हंसती-खेलती जिंदगियां लील ली हैं। यहाँ एक बेकाबू 18 चक्के वाले भारी-भरकम ट्राले (ट्रक) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और 17 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले ट्राला चालक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्राले के चालक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया
पटियाला निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ उनके दोस्त संजू (35 वर्ष) भी अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर चल रहे थे, जिन पर 17 वर्षीय सिमरनजीत कौर नाम की लड़की बैठी हुई थी। जब दोनों मोटरसाइकिलें रामपुरा बस अड्डे से लगभग एक किलोमीटर आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे एक विशालकाय 18 चक्के वाले ट्राले के चालक ने बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए संजू की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।###USA###UK###CANADA######ROAD-ACCIDENT-AT-BARNALA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

