BARNALA BREAKING…आखिर, इस पार्षद ने किस वजह से लगाया मौत का फंदा, परिवार ने किसे ठहराया मौत का जिम्मेदार, जानेंगे, पुलिस ने अभी तक क्यों नहीं कानूनी कार्रवाई…?

SUICIDE-BY-HANGMAN-NOOSE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BARNALA.

बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह। फाइल फोटो

बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह जिला संगरूर के धूरी क्षेत्र के एक कॉलोनाइजर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे। मृतक के भाई ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कॉलोनाइजर पिछले काफी समय से जग्गा सिंह के लाखों रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था। परिवार लगातार अपने पैसे वापस मांगने की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

परिवार ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी

इस दुखद घटना के बाद परिवार ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी है। मलकीत सिंह मीता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं होता, तब तक वे जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि न्याय के लिए आवश्यकता पड़ी, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी-POLICE

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर दिए गए बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व पार्षद जग्गा सिंह और उनके भाई मलकीत सिंह लंबे समय से इलाके के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।###USA###UK###CANADA###SUICIDE-NEWS###BARNALA###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###CHINA###IRELAND###SWEDEN###AUSTRIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes