BIG-UPDATE..किन-किन स्कूलों को फिर से बम के साथ उड़ाने की आई धमकी….जानेंगे, पुलिस-प्रशासन की किस तकनीक ने नापाक इरादों को किया नाकाम

POLICE-RAID-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BARNALA.

बरनाला के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह अलग-अलग समय पर आए दो ईमेल में कुल छह स्कूलों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। धमकी भरे मेल जिन संस्थानों को मिले, उनमें टंडन स्कूल, आर्यभट्टा कॉलेज, वाइस स्कूल की दो शाखाएं, सेक्रेड हार्ट स्कूल और गोबिंद पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया और विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुलिस टीमों और बम निरोधक दस्तों ने सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

एसएसपी बरनाला और डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुबह प्राप्त दो अलग-अलग ईमेल में इन स्कूलों को टारगेट किया गया था, इसके बाद सभी स्कूलों को प्रॉपर सेनीटाइज किया गया और इस प्रक्रिया के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इस प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को उनकी कक्षाओं में भेज दिया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes