MURDER-MYSTERY-SOLVED…जानिए, नेता को क्यों, मौत के घाट उतारा गया था…..पुलिस के हाथ लगा बहुत बड़ा राज, कथित अपराधी हुए गिरफ्तार

MRITAK-LEADER-BARNALA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला।  

बीते दिन पंजाब के बड़े नेता के हुए कत्ल को बरनाला पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया। प्राथमिक जांच पड़ताल में पैसे के लेनदेन की वजह सामने आई। मरने वाले सुखविंदर सिंह की हत्या करने वाले   हरजिंदर सिंह जिंदर, गुरदीप दास दीपी बाबा और जगविंदर सिंह निवासी शैहना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की अभी पुष्टि नहीं हुई। बता दें कि मरने वाला खुद पंच भी रह चुका है। सभी कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि, पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया के समक्ष की। 


उन्होंने बताया कि मुख्य हत्यारा हरजिंदर सिंह मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के साथ रहता था और उसका सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचायती विवाद भी शामिल हो सकता है, लेकिन प्रारंभिक जांच में केवल पैसों के लेन-देन की बात ही सामने आई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह कुछ दिन पहले आरोपी जगविंदर सिंह के साथ लुधियाना से यह अवैध पिस्तौल लेकर आया था और उसने घटनास्थल पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसे मांगे थे। वहां उनकी बहस हुई और तुरंत उसने उस पर गोलियां चला दीं।

कथित अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी है

उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है, हरजिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। जबकि गुरदीप दास दीपी बाबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। इस मामले में अभी तक कोई राजनीतिक एंगल सामने नहीं आया है।  जाएगी। परिवार द्वारा किए जा रहे धरने के संबंध में उन्होंने कहा कि परिवार की पूर्ण संतुष्टि के लिए हर प्रकार का न्याय दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes