वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला।
पंजाब के बरनाला से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। एक दंपत्ति ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने से पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाई तथा उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतकों की पहचान निर्मल सिंह निम्मा (पति 50) और रमनदीप कौर ( पत्नी 45) के तौर पर हुई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दंपत्ति का शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि पड़ोसी महिला से अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। सुसाइड नोट में पड़ोसी तथा उसके परिवार को आत्महत्या के लिए उन्हें मजबूर करने के लिए लिखा हैं। उधर, दंपत्ति के परिवार मुताबिक, पड़ोसी उनके घर की महिला को लंबे समय से अवैध संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसे समझाया, लेकिन नहीं टला। तंग आकर ही दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मौत जहर निगलने की वजह से हुई।

परिवार ने पुलिस से मांग की कि पड़ोसियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि, उन्हें इंसाफ मिल सकें। उधर, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि मौत के असल कारणों की जांच काफी गहनता से की जा रही है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट अवश्य मिला है। परिजनों के बयानों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

