ALLEGATION….आखिर, बठिंडा केंद्रीय जेल प्रशासन पर क्यों खड़े हो रहे सवाल…..कैसे तोड़ा युवती ने सलाखों के पीछे दम…..जानिए, पूरी सच्चाई इस रिपोर्ट में…?

SNE NETWORK.BATHINDA.

मृतक वर्षा की फाइल फोटो  - Dainik Bhaskar

मृतक वर्षा की फाइल फोटो (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK.)

बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद 22 वर्षीय युवती वर्षा कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिवाली की सुबह यानि रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

केंद्रीय जेल बठिंडा

केंद्रीय जेल बठिंडा

वहीं थाना कैंट पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार वर्षा कौर लाल सिंह बस्ती की रहने वाली थी और करीब एक साल पहले बठिंडा की एक इमीग्रेशन कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज ठगी के मामले में उसका नाम भी सामने आया था। इसी मामले में वह केंद्रीय जेल में बंद थी।

परिवार का कहना है कि एम्स में रात करीब 9 बजे उन्हें वर्षा की मौत होने की सूचना दी गई। परिवार ने आरोप लगाया कि वर्षा को पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी, जिससे उसकी अचानक मौत हो जाती। उन्होंने सवाल उठाया कि जेल में अचानक उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

थाना कैंट पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।###USA###CANADA###UK###AUSTRALIA###PUNJAB###BATHINDA###CHANDIGARH###JAIL###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes