BATHINDA-BREAKING..यहां से बरामद हुआ हथियारों का बहुत बड़ा जखीरा….आशंका, आतंकवाद के पुराने दौर से जुड़ी है ताऱीखें..?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.KOTAK-PURA/BATHINDA.

AK-47 राइफल के 3 मैगजीन और 82 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। कारतूस कोटकपूरा में जैतो बठिंडा बाईपास के पास लावारिस हालत में मिले हैं और उन पर पुरानी तारीखें अंकित होने के कारण इनके आतंकवाद के काले दौर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनके वास्तविक स्रोत और यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, थाना सिटी पुलिस पार्टी जैतो-बठिंडा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तलाशी ली तो तीन मैगजीन बरामद हुए। इनमें 7.62 एमएम के कुल 82 कारतूस भरे हुए थे। कारतूसों पर पुरानी तारीखें अंकित होने से पुलिस इनके पुराने होने की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि इन्हें किसी ने जानबूझकर वहां छिपाया था या किसी अन्य स्थान से लाकर फेंका गया था। बरामद कारतूसों की पृष्ठभूमि और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###BATHINDA###PUNJAB-POLICE###DP-PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###VIETNAM###

100% LikesVS
0% Dislikes