एसएनई नेटवर्क.बठिंडा।
बठिंडा सैन्य छावनी में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे 80 मीडियम रेजिमेंट के चार जवानों की हत्या के मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस संगठन के गुरपतवंत पन्नू ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। एक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल की। इस मामले को लेकर पुलिस,सेना तथा जांच एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया। अगर ऐसा संभव होता है तो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ी खतरे एवं चिंताजनक बात होगी। क्योंकि, हमेशा ही पन्नू सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर धमकी ही देता आया।
बताया जा रहा है कि आज सुबह सिख फार जस्टिस के प्रमुख तथा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया। उक्त वीडियो में सारेआम, इस बात का दावा करता दिखाई दिया कि पिछले दिनों बठिंडा के सैन्य क्षेत्र में 4 जवानों की मौत की जिम्मेदारी खुद के संगठन द्वारा ले रहा हैं। उसने धमकाया कि वह आने वाले दिनों में पंजाब में अन्य वारदात को अंजाम देगा। मालूम होना चाहिए कि पन्नू हमेशा ही पंजाब में खालिस्तान की मांग करता आया। इसके पीछे एजेंसियों की जांच-पड़ताल में सामने आया कि पन्नू पाकिस्तानी समर्थित खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हैं। इसके अलावा कुछ विदेशी एजेंसी भी उसका साथ दे रही हैं।
भगौड़े खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की भी पन्नू साथ देता आया। कई बार दोनों ने ही मीडिया समक्ष एक-दूसरे का साथी होने की बात को भी माना हैं। अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर भी पन्नू काफी बौखलाया हुआ हैं। उसके समर्थन, सिख फार डस्टिस के बैनर तले विरोध प्रदर्शन भी किया गया। कई जगह देश के आन-बान शान तिरंगे का आपमान भी किया। फिलहाल, भारत के विरोध उपरांत विदेशी सरकार ने इन वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

