हैवान पिता……..बेटी पर रखता था गंदी नज़र, पत्नी ने उतारा मौत के घाट

SNE IMAGE

विनय कोछड़. फरीदकोट।


एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या की वजह वह अपनी ही बेटी पर गंदी नजर रखता था। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को सौतेले पिता से बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बताया जा रहा कि फरीदकोट के गांव ढाब शेर सिंह वाला में 60 वर्षीय प्यारा सिंह की हत्या हुई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद सोमवार को मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी ज्ञान कौर को गिरफ्तार किया गया

पुलिस के अनुसार प्यारा सिंह अपनी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। रविवार को प्यारा सिंह ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी बेटी को पति से बचाने के लिए ज्ञान कौर और प्यारा सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान ज्ञान कौर ने प्यारा सिंह के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।


ऐसे पता चला अपराधी के बारे
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बड़ी ही गहनता से मामले की पड़ताल की। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद सामने आया कि प्यारा सिंह की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ज्ञान कौर ने ही की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes