FARIDKOT-UPDATE….विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोलड़ी बराड़ पंजाब में किन 2 लोगों की हत्या की रच रहा था साजिश….पकड़े कथित अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कौन सा उगला वो बड़ा सच…..जानें, इस रिपोर्ट में..?

CRIME-SCENE-SNE

SNE NETWORK.FARIDKOT.

कोटकपूरा में 2 लोगों की हत्या करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को हथियार भी गैंग की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। मंगलवार को फरीदकोट रेंज की आईजी निलांबरी जगदले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।

आईजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के गोल्डी बराड़ और उसके साथियों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियार कहां से उपलब्ध करवाए गए थे और हत्या की साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में इस नेटवर्क को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी देती आईजी फरीदकोट रेंज निलांबरी जगदले

जानकारी देती आईजी फरीदकोट रेंज निलांबरी जगदले (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

गौरतलब है कि फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया था। पुलिस ने गांव ढिलवां कलां के नजदीक कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, गांव पंजगराईं कलां निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा और गांव ढिलवां कलां निवासी मुस्ताक अली व हैप्पी सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए थे। बरामद हथियारों में एक .32 बोर और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक सुनसान जगह पर बैठकर दो लोगों की हत्या करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SPAIN###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes