FARIDKOT….नहीं थम रहा किसानों का विरोध…………….हंस राज हंस का रोका रास्ता, पुलिस की सख्ती बाद किसान खेतों में दौड़े

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट। 


फरीदकोट में भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध जारी है। बुधवार को किसान हंस का रास्ता रोककर विरोध की तैयारी में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद किसान और महिलाएं खेतों में दौड़ गए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है।


बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव अराईयांवाला कलां में एक कार्यकर्ता के घर बैठक रखी थी जिसमें हंसराज हंस को शामिल होना था। दूसरी ओर, किसानों ने सभा स्थल पर पहले से ही धरना दे रखा था। जिस रास्ते से बीजेपी नेता को गुजरना था, उसे भी ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का आग्रह किया लेकिन किसानों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया

100% LikesVS
0% Dislikes