SNE NETWORK.FARIDKOT.

हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)
दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटती हुए ले गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं और नहर किनारे लगे नलकूप से कैनियों में पीने का पानी भरने जा रही थीं। मृतकों की पहचान शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) और पूजा (49) के रूप में हुई है। रोज की तरह संजना और पूजा घर के लिए पीने का पानी लेने कैनियां लेकर एक्टिवा से नहर की ओर जा रही थीं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई
जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।

फरीदकोट में हादसे के बाद सड़क पर पड़े महिलाओं के शव। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

फरीदकोट में हादसे के बाद सड़क पर पड़े महिलाओं के शव। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)
डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार ड्राइवर की तलाश कर रही है। मृतकों के रिश्तेदार विक्की और पार्षद जतिंदर कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं रोजाना की तरह नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी भरने जा रही थीं। जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

हादसाग्रस्त एक्टिवा और मौके पर पड़ा सामान। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

शव को मोर्चरी में रखवाते मोहल्ला निवासी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA###MAJOR-ACCIDENT-AT-FARIDKOT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

