BREAKING NEWS..मैदान में तोड़ा कबड्डी खिलाड़ी ने दम…..खेल जगत में फैली शोक की लहर..दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत…..3 स्टेंट पड़ने के बावजूद भी खेल से नहीं तोड़ा था नाता

KABBADI-PLAYER-BITTU-BALIYAWAAL-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.फतेहगढ़ साहिब। 

एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम खेल मैदान से जुड़ा है। ऐसे में खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पूर्व खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला, पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के अधीन गांव रूपालहेड़ी का बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, बिट्टू बलियाल के दिल में पहले ही सर्जरी के बाद 3 स्टेंट डाले गए थे और वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने कबड्डी में वापसी की थी। उनके माता-पिता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। बिट्टू बलियाल मूल रूप से संगरूर जिले के भवानीगढ़ के गांव बलियाल के निवासी थे। वे अपने खेल के लिए जाने जाते थे और पंजाब के कई टूर्नामेंट्स में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके थे। खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर बिट्टू बलियाल को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कई पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके निधन को पंजाब की कबड्डी के लिए एक क्षति बताया है।

100% LikesVS
0% Dislikes