SNE NETWORK.FATEHGARH SAHIB.
सरकारी नशा मुक्ति (पुनर्वास) केंद्र में मरीजों द्वारा भारी हंगामा और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है, जब केंद्र में भर्ती मरीज एक साथ बैठकर रात का भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ मरीजों ने वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और गुस्से में खाने के बर्तन फेंक दिए। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और हाथापाई भी की।
मरीजों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जब उग्र हो रहे मरीजों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया, तो मामला और बिगड़ गया। मरीजों ने तैश में आकर केंद्र परिसर की इंटरलॉक टाइलें उखाड़ दीं, खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और वहां लगे कैंची गेट व सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भारी नुकसान पहुंचाया।
हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज
सुरक्षा में तैनात हवलदार अमरीक सिंह और पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह की उपद्रवी मरीजों ने वर्दी फाड़ दी। स्थिति को हाथ से निकलता देख तुरंत थाना फतेहगढ़ साहिब से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस टीम ने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया और उपद्रव कर रहे 13 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवनदीप सिंह, केवलप्रीत सिंह, भवनदीप सिंह, बलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, खलील, कोमलजीत सिंह और सुनील जोशी सहित कुल 13 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। ###USA###UK###CANADA###FATEHGARH-SAHIB-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

