वरिष्ठ पत्रकार.फतेहगढ़ साहिब।
अभी-अभी फतेहगढ़ साहिब से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा कि किसी अज्ञात ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 की जान चली गई। जबकि, घायल अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवा हैं। मृतकों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के बादल कुमार और राजकुमार के तौर पर हुई है। जबकि, घायल की पहचान रोहित कुमार के तौर पर हुई। घायल की हालत चिंताजनक होने की वजह से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। शवों को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। प्राथमिक दृष्टिकोण से मामला हिट एंड रन का लग रहा हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कि सरहिंद नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना हुई है। जब वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि बादल कुमार और राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि रोहित को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया।

