निहंग सिख की शर्मनाक करतूत……पैसों के लिए बुजुर्ग मां-बाप को पीटा…सोशल मीडिया में वायरल हुई वारदात

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

एक निहंग सिंह की शर्मनाक करतूत सामने आई। वह अपने बुजुर्ग मां-बाप को लाठियों के साथ पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सारे प्रकरण की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। मामला, पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित फिरोजपुर के गांव से जुड़ी है। पुलिस ने अंग्रेज सिंह नामक निहंग सिंह तथा उसका साथ देने वाले साथियों सहित कुल 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला, संपत्ति के साथ जुड़ा है। बेटा अपने मां-बाप से जबरदस्ती छीनना चाहता है, जबकि, मां-बाप इस बात से सहमत नहीं है। फिलहाल, वह कनाडा की धरती पर रह रहा है। किसी प्रकार की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई।

पीड़ित मां-बाप ने बताया कि उनका बेटा अंग्रेज सिंह विदेश में रहता है। कई साल से कनाडा में रह रहा है। उन्हें फोन पर अक्सर धमकी देता रहता है कि सारी संपत्ति उसे दे दी जाए। हर बार मना करने के बावजूद वह कभी टला नहीं है। कुछ दिन पहले कनाडा से वापस गांव लौटा था। उनसे संपत्ति के साथ-साथ पैसों की मांग करने लगा। उसके साथ अन्य 5 निहंग साथी भी थे। पहले उनके साथ बहसबाजी की, फिर लाठियों के साथ मारपीट करने लगा। जब हम चोटिल हुए तो वहां से फरार हो गया। 

केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंग्रेज सहित कुल 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति को इंसाफ दिलाया जाएगा। कसूरवार को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेंगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes