वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का।
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल टीम पर हमला हुआ है। मामला देर रात्रि का बताया जा रहा हैं। घटनाक्रम , पंजाब के जिला फाजिल्का के एक गांव से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि कि टीम इलाके में खुफिया मिशन पर गई थी। इस दौरान आधा दर्जन टीम के सदस्य घायल हो गए हैं। पिस्टल तथा कुछ हथियार भी हमलावरों ने उनसे छीन लिए। स्थानीय पुलिस ने लगभग 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
वहीं इस मामले में ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। ग्रामीण बलविंदर सिंह पंचायत मेंबर पंचायत गांव बक्खु शाह ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के करीब 6 पुलिस कर्मचारी बिना वर्दी के गांव में रेड मारने के लिए गए थे। उन्हें वहां पर कुछ ग्रामीणों ने घेर लिया और उनसे बुरी तरह पिटाई की गई।
यह हुआ इस मामले में
इसके अलावा इन कर्मचारियों ने जब अपना आईडी कार्ड दिखाना चाहा तो उनका आईडी कार्ड भी फाड़ दिया गया। पंचायत मेंबर के मुताबिक इन पुलिस कर्मचारियों में से 2 के रिवाल्वर भी छीन लिए गए। इसके बाद इन्हें वहां पर बीएसएफ के हवाले कर दिया और बाकी पुलिस कर्मचारी वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर बीएसएफ से इन पुलिस कर्मचारियों को छुड़वाया और वापस लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

