LIFE का ‘THE-END’… BSF जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारकर ‘SUICIDE’ कर ली

SUICIDE-GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.FAJALIKA/PUNJAB/CHANDIGARH TEAM.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब उनकी 12 वर्षीय बेटी ने माता-पिता के शव देखे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरकारी आवासीय कॉलोनी में रह रहा था ‘परिवार’

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मख्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव शांति निवासी दिनेश कुमार बघेल (38) बीएसएफ की 38वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह अपनी पत्नी पिंकी (36), बेटी अनुष्का (12) और बेटे जयादित्य (7) के साथ फाजिल्का स्थित बीएसएफ कैंप की सरकारी आवासीय कॉलोनी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रात ड्यूटी से लौटने के बाद दिनेश ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। दिनेश करीब 6 महीने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ फाजिल्का लेकर आया था। उसकी पत्नी पिंकी गांव शांति के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। दिनेश 5 भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###FAZALIKA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###INDIA###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###ROME###AUSTRIA###

100% LikesVS
0% Dislikes